समाचार प्लस से खबर है कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. इनमें नौ वीडियो एडिटर तथा चार कैमरामैन शामिल हैं. जिन लोगों ने वीडियो एडिटर के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है उनमें असीम खान, प्रदीप कुमार, गोपाल कृष्ण पाल, राजीव कुमार, शोएब खान, राकेश कुमार, गौरव गुलाटी, नरेंद्र शर्मा और अजहर अख्तर शामिल हैं. जबकि धर्मेद्र कुमार, सोनू पवार, सुनील कुमार एवं अविनाश चौधरी ने कैमरामैन के पद पर ज्वाइन किया है.
इसमें कई लोग साधना न्यूज, कई जनसंदेश चैनल से आए हैं. गौरतलब है कि ये सभी नियुक्तियां राजस्थान चैनल के लिए की गई हैं, जो जल्द ही लांच होने जा रहा है.





