समाचार प्लस चैनल से खबर है कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने नई पारी शुरू की है. जल्द ही कई और लोग इस चैनल से जुड़ने जा रहे हैं. सुधांशु माथुर ने एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में समाचार प्लस से अपनी नई पारी शुरू की है. वे इंडिया न्यूज से इस्तीफा देकर यहां पहुंचे हैं. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
टोटल टीवी से इस्तीफा देकर अरविंद शुक्ला एवं आशीष चित्रांशी, एटीएन से इस्तीफा देकर प्रभात कुमार पांडेय, आईबीएन7 से इस्तीफा देकर रणविजय सिंह ने समाचार प्लस में प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है. इनके अलावा खबर भारती से इस्तीफा देकर तृप्ति श्रीवास्तव ने एसोसिएट प्रोड्यूसर तथा एनडब्ल्यूएस से इस्तीफा देकर ओम प्रकाश ने असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है.





