Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

समाचार प्‍लस यूपी-उत्‍तराखंड के कर्मचारियों को मिला इंक्रीमेंट का तोहफा

न्‍यूज चैनल की दुनिया में अक्‍सर कोई नया चैनल खुलता है और कुछ समय चलने के बाद आर्थिक दिक्‍कतों से जूझता और कर्मचारियों को तनाव-दबाव-बेरोजगारी देकर बंद हो जाता है. बाजार में दर्जनों उदाहरण मौजूद हैं कि बड़ी धूमधाम और बड़े बजट के साथ शुरू हुए चैनल बिना किसी योजना के धराशायी हो गए. समय के साथ सैलरी क्राइसिस भी शुरू हो गया. इस दौर में ऐसी परम्‍परा के उलट उमेश कुमार के नेतृत्‍व में संचालित समाचार प्‍लस ने अपने लांचिंग के एक साल पूरा होने से पहले ही कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का तोहफा दिया है.

चैनल लांचिंग के समय से ही अपने कर्मचारियों तथा स्ट्रिंगरों के प्रति उदार रहने वाले उमेश कुमार ने साल भर के भीतर इंक्रीमेंट देकर इसे साबित भी किया है. इंक्रीमेंट होने से कर्मचारी भी उत्‍साह से भर गए हैं. माना जा रहा है कि चैनल के अच्‍छे परफार्मेंस को देखते हुए सभी कर्मचारियों को दस से लेकर पंद्रह प्रतिशत तक का इंक्रीमेंट मिला है. उल्‍लेखनीय है कि एक साल के भीतर ही समाचार प्‍लस चैनल ने यूपी-उत्‍तराखंड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. यह चैनल पुराने और जमे जमाए रीजनल चैनलों के लिए बहुत बड़ा चुनौती साबित हो रहा है.  

उमेश कुमार, अमिताभ अग्निहोत्री, प्रवीण साहनी और अतुल अग्रवाल जैसे लोगों के नेतृत्‍व में संचालित हो रहा समाचार प्‍लस नए चैनलों के लिए भी मार्ग दर्शक साबित हो रहा है. प्रबंधन जल्‍द ही राजस्‍थान चैनल की लांचिंग की भी तैयारियों में जुटा हुआ है. इसके लिए सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. इसके बावजूद कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का तोहफा देकर उनके मनोबल को बढ़ाया गया है. सूत्रों का कहना है कि अगर सब कुछ सही रहा तो अच्‍छे काम करने वाले कर्मचारियों को आने वाले समय में प्रमोशन भी दिया जाएगा. फिलहाल इंक्रीमेंट पाकर कर्मचारी खुश हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...