Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

समाचार प्‍लस राजस्‍थान चैनल का ड्राई रन शुरू

यूपी-यूके में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद, अब 'समाचार प्लस' चैनल जल्‍द ही राजस्‍थान की जोशीली धरती पर कदम रखने जा रहा है. समाचार प्‍लस के राजस्‍थान चैनल का ड्राई रन 8 मई से शुरू हो चुका है. लांचिंग की सारी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं. लुक एंड फील तैयार हो चुका है, न्यूज़रूम, स्टूडियो, पीसीआर-एमसीआर ने भी काम करना शुरू कर दिया है. चैनल की विधिवत लांचिंग 22 से 25 मई के बीच किसी दिन होगी. 

यूपी-यूके में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद, अब 'समाचार प्लस' चैनल जल्‍द ही राजस्‍थान की जोशीली धरती पर कदम रखने जा रहा है. समाचार प्‍लस के राजस्‍थान चैनल का ड्राई रन 8 मई से शुरू हो चुका है. लांचिंग की सारी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं. लुक एंड फील तैयार हो चुका है, न्यूज़रूम, स्टूडियो, पीसीआर-एमसीआर ने भी काम करना शुरू कर दिया है. चैनल की विधिवत लांचिंग 22 से 25 मई के बीच किसी दिन होगी. 

समाचार प्लस न्यूज़ नेटवर्क का ये दूसरा चैनल होगा. पहला चैनल उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के लिए 15 जून 2012 को लॉन्च हुआ था. समाचार प्‍लस यूपी-उत्‍तराखंड चैनल इन दोनों राज्‍यों में सभी रीजनल चैनलों में अपनी अलग पहचान बनाई है. अब राजस्‍थान में भी यह चैनल अपनी डंका बजाने को तैयार हो चुका है. इस चैनल का मुकाबला सीधे-सीधे ईटीवी से होने की संभावना है. इस टकराव से पहले ही समाचार प्‍लस ने ईटीवी को बड़ा झटका दिया है. ईटीवी के ब्‍यूरोचीफ जेपी शर्मा समेत कई लोगों को तोड़कर समाचार प्‍लस ने अपने साथ जोड़ा है.

राजस्‍थान चैनल की पूरी टीम भी तैयार हो चुकी है. इस चैनल की लांचिंग 14 अप्रैल को होनी थी कि लेकिन तकनीकी दिक्‍कतों के चलते इसे टाल दिया गया. इसके बाद प्रबंधन 15 जून को हरियाणा चैनल तथा 18 दिसम्‍बर को एमपी-सीजी चैनल की लांचिंग करेगा. प्रबंधन का कहना है कि राजस्‍थान में चैनल को एक स्‍ट्रेटजी तथा सरोकार के साथ लांच किया जा रहा है. यूपी-उत्‍तराखंड की तरह ही इस चैनल को आम लोगों से कनेक्‍ट करने का प्रयास किया जाएगा. इस चैनल पर बिल्‍कुल अलग एवं बड़े मास को प्रभावित करने वाली खबरों का प्रसारण होगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...