समाचार प्लस राजस्थान से खबर है कि चार लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. यह चैनल अगले सप्ताह लांच होने वाला है. जिन लोगों ने समाचार प्लस के साथ अपनी नई पारी शुरू की है उनमें अभिजीत शेखर, शिखा जोशी, विवेक कुमार पुंडीर और कैलाश चंद्र जोशी शामिल हैं.
अभिजीत कुमार ने एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है. शिखा जोशी ने असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है. ये दोनों लोग कॉपी की जिम्मेदारी संभालेंगे. विवेक कुमार पुंडीर ने ग्राफिक्स डिजाइन के पद पर ज्वाइन किया है. जबकि कैलाश चंद्र जोशी को एमसीआर में एक्जीक्यूटिव बनाया गया है.





