समाचार प्लस, लखनऊ से खबर है कि राहुल तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डिप्टी ब्यूरो हेड थे. बताया जा रहा है कि राहुल तिवारी विज्ञापन के दबाव के अलावा एक खबर के ट्रीटमेंट को लेकर भी नाराज थे. राहुल समाचार प्लस के साथ लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. खबर है कि राहुल जल्द ही अपनी नई पारी किसी बड़े चैनल से शुरू करने जा रहे हैं. राहुल इसके पहले दैनिक जागरण एवं आईबीएन7 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






