पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मियांवाली जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक स्थानीय टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, समा टीवी के पत्रकार शहजाद इकबाल को मियांवाली कस्बे में चार हथियारबंद लोगों ने पकड़ लिया और उस पर अंधा-धुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इकबाल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कराची में जियो टीवी के मशहूर एंकर और पत्रकार हामिद मीर को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। हमले में संयोग से हामिद मीर की जान तो बच गई, पर वे जख्मी हो गए। मीर को तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।






