लाइव इंडिया न्यूज चैनल, अखबार, मैग्जीन संचालित करने वाले समृद्ध जीवन के पैसे उगाहने के फ्रॉड पर रोक लगाने के बाद सेबी ने इस कंपनी और इसके मालिकों महेश मोतेवार, वैशाली मोतेवार, घनश्याम जस भाई पटेल से पंद्रह दिनों के भीतर जवाब मांगा है. इस कंपनी के खिलाफ सेबी को शिकायत मिली थी कि ये पशु और बकरी फार्म्स के नाम पर निवेश योजना के तहत जनता से बारह प्रतिशत से ज्यादा फिक्स्ड रिटर्न का प्रलोभन देकर पैसे उगाह रहे हैं.
इस कंपनी के एजेंट घूम-घूम कर बड़े पैमाने पर निवेश करा रहे हैं. कंपनी बकरी, बैंस, भेड़ फार्मिंग के नाम पर लोगों को पैसा लगाने व पांच-साढ़े पांच साल में डबल करने का छलावा देकर पैसा बटोर रही है.
मूल खबर…
'लाइव इंडिया' संचालित करने वाले 'समृद्ध जीवन' समूह पर जनता से पैसे उगाहने पर सेबी ने लगाई रोक
सेबी के 18 पेज के कंप्लीट आर्डर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:






