Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

समृद्ध जीवन परिवार के खिलाफ सीबीआई जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे, गोवा से भी आई शिकायत

समृद्ध जीवन परिवार की कई कंपनियां जनता को भरमाकर पैसे उगाहने के खेल में लिप्त हैं और इसके जरिए अरबों का साम्राज्य खड़ा कर चुकी हैं. इन कंपनियों के खिलाफ देश के कई हिस्सों से शिकायतें मिली हैं और कई एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं. पणजी (गोवा) में सीआईडी की इकानामिक आफेंसेज सेल की तरफ से सेबी को एक रिफरेंस पत्र भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि यहां कंपनी जनता को कई तरह के लालच देकर पैसे लगवा रही है.

समृद्ध जीवन परिवार की कई कंपनियां जनता को भरमाकर पैसे उगाहने के खेल में लिप्त हैं और इसके जरिए अरबों का साम्राज्य खड़ा कर चुकी हैं. इन कंपनियों के खिलाफ देश के कई हिस्सों से शिकायतें मिली हैं और कई एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं. पणजी (गोवा) में सीआईडी की इकानामिक आफेंसेज सेल की तरफ से सेबी को एक रिफरेंस पत्र भेजा गया है. इसमें कहा गया है कि यहां कंपनी जनता को कई तरह के लालच देकर पैसे लगवा रही है.

समृद्ध जीवन परिवार के खिलाफ सीबीआई ने भी जांच की है. ये कंपनी जनता से भेड़, बकरी, भैंस आदि जानवरों की फार्मिंग कराने के नाम पर पैसे तो ले रही है पर वे ये पशु नहीं खरीद रही. कंपनी ने 6,48,406 कस्टमर्स से पैसे लिए लेकिन कंपनी के पास सिर्फ 16,876 के लिए ही लाइव स्टाक है. मतलब साफ है कि कंपनी प्रत्येक निवेश के लिए पशु नहीं खरीद रही.

कंपनी के वित्तीय दस्तावेज बताते हैं कि योजनाओं के नाम पर जनता से 331 करोड़ रुपये की रकम एडवांस में ली गई है, वित्तीय वर्ष 2011-12 के दौरान. वित्तीय वर्ष 2010-2011 में यह रकम 163 करोड़ रुपये और 2009-10 में रकम 36 करोड़ रही. कंपनी ने दिखाया है कि उसने विज्ञापन और सेल्स प्रमोशन में वर्ष 2011-12 में 56 करोड़ रुपये खर्च किए. इसी मद में वर्ष 2010-2011 में 39.5 करोड़ और 2009-2010 में 22 करोड़ रुपये व्यय किए.

समृद्ध जीवन परिवार की कंपनियों के बीच बड़े पैमाने पर पैसे के ट्रांसफर हुए हैं. सेबी की जांच में पता चला है कि यह कंपनी अवैध निवेश योजना संचालित कर रही है. सेबी के मुताबिक उसका पहला मकसद निवेशकों के हित की सुरक्षा है. इसी के तहत सेबी ने समृद्ध जीवन की निवेश योजनाओं पर रोक लगाते हुए जनता से लिए गए पैसे को इधर-उधर न करने के आदेश दिए हैं.

संबंधित खबरें…

'लाइव इंडिया' संचालित करने वाले 'समृद्ध जीवन' समूह पर जनता से पैसे उगाहने पर सेबी ने लगाई रोक

xxx

'समृद्ध जीवन' और इसके मालिकों महेश मोतेवार व अन्य से पंद्रह दिनों में सेबी ने जवाब मांगा


सेबी के 18 पेज के कंप्लीट आर्डर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

Samruddh jeevan Fraud

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...