Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

समृद्ध जीवन परिवार के दैनिक अखबार ‘लाइव इंडिया’ का प्रकाशन शुरू

समृद्ध जीवन समूह ने मीडिया क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है। कंपनी ने अब दैनिक अखबार प्रकाशित करना शुरू किया है। 'लाइव इंडिया' नाम से ये अखबार फिलहाल दिल्ली से प्रकाशित किया जा रहा है। बारह पेज के इस अखबार में सप्ताहांत के दौरान दो विशेष परिशिष्ट भी प्रकाशित किए जाएंगे। इस अखबार के प्रमुख संपादक एनके सिंह हैं। वहीं संपादकीय दायित्व डॉ. प्रवीण तिवारी को दिया गया है।

समृद्ध जीवन समूह ने मीडिया क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है। कंपनी ने अब दैनिक अखबार प्रकाशित करना शुरू किया है। 'लाइव इंडिया' नाम से ये अखबार फिलहाल दिल्ली से प्रकाशित किया जा रहा है। बारह पेज के इस अखबार में सप्ताहांत के दौरान दो विशेष परिशिष्ट भी प्रकाशित किए जाएंगे। इस अखबार के प्रमुख संपादक एनके सिंह हैं। वहीं संपादकीय दायित्व डॉ. प्रवीण तिवारी को दिया गया है।

गौरतलब है कि डॉ. प्रवीण तिवारी कंपनी के चैनल 'लाइव इंडिया' के साथ पिछले आठ सालों से जुड़े हुए हैं। समृद्ध जीवन समूह इसके पहले 'लाइव इंडिया' के नाम से एक हिंदी पत्रिका भी प्रकाशित कर रहा है। इस अखबार को शुरू करते हुए समृद्ध जीवन परिवार के मुखिया महेश मोतेवार ने कहा कि वो जनता के मुद्दों और खबरों के लिहाज से इस अखबार को देश का सबसे भरोसेमंद अखबार बनाना चाहते हैं।

कंपनी की सीईओ सुप्रिया कणसे ने अखबार में बड़ी खबरों को व्यापक आयामों के साथ आम भाषा में परोसने की कोशिश पर बल दिया है। सुप्रिया मानती हैं कि आज की पत्रकारिता जनसरोकारों से दूर हटती जा रही हैं। प्रिंट मीडिया खासतौर पर अखबारों की पत्रकारिता में जोरदार बदलावों की वकालत करते हुए सुप्रिया कणसे ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वो अपने पाठकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में दे सकें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...