कुछ समय पहले दैनिक जागरण राँची से किनारे किये गये सीजीएम सरोज अवस्थी को दैनिक जागरण कानपुर का सीजीएम बनाया जा सकते है, ऐसी चर्चा है. सूत्रों के मुताबिक रांची से किनारे किये जाने के बाद इन्होंने जागरण समूह में अपनी सेवाओं और संबंधों की दुहाई देकर गुप्ताज के दर पर दस्तक दी थी जिसके बाद दरियादिली दिखाते हुए जागरण के मालिकों ने अब इन्हें कानपुर यूनिट में ज्वाइन कराने पर अपनी सहमति दे दी है.
संभव है कि इस साप्ताहांत अथवा अगले सप्ताह ये कानपुर यूनिट में अपना कार्यभार संभाल सकते हैं. हालांकि इस कानाफूसी की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. इस संबंध में जानकारी के लिए जब सरोज अवस्थी को फोन मिलाया गया तो उनका फोन स्विचआफ आता रहा.
अगर आपके पास भी मीडिया की कोई सूचना है तो भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





