बुधवार 24 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से ही सभी टीवी चैनल्स मे सर्च कर रहा था कि कहीं पटियाला हाउस कोर्ट मे पेश होते 'खतरनाक अपराधी' श्यामरुद्र पाठक दिख जाएँ जिन्होंने भारतीय भाषाओं में न्याय पाने की मांग करने का 'अपराध' किया व संविधान मे संशोधन की बात उठाई।

आज पाठकजी की कोर्ट में पेशी हुई। उनके समर्थन में ढेर सारे लोग पहुंचे भी। कोर्ट के आदेश के बाद पाठकजी रिहा भी हो गए। उनके लिए समर्थन जुटा रही बहन गीता रतन ने बताया की भय्या कई चैनल वाले आए थे। पर टीवी मे सलमान के हिट-रन की कहानी चलती रही या फिर ब्रिटेन के रॉयल बेबी की। प्राइम टाइम नरेंद्र मोदी ले गए। यह पेड न्यूज़ का शर्मनाक प्रदर्शन था। कारपोरेटी अखबार शायद ही ये खबर छापें। इसलिए मैं आप सब को अपडेट कर रहा हूं। श्यामरुद्र पाठक के मुद्दे को जिंदा रखना है, और उनके लिए लड़ने की तय्यारी करना है।
जयराम शुक्ल
संपादक
स्टार समाचार





