पिछले दिनों आयोजित 58वां रेल सप्ताह समारोह में मध्य रेलवे के सहायक संपर्क अधिकारी मुकेश सब्बरवाल को विशिष्ठ सेवा के लिए उत्कृष्ठ सेवा पदक तथा प्रमाण पत्र रेल मंत्री पवन बंसल ने प्रदान किया. श्री सब्बरवाल को यह सम्मान अधिकारी विश्राम गृहों के बेहतरीन प्रबंधन तथा प्रोटोकॉल से संबंधित कार्यों का निर्वहन जोश एवं उत्साह से करने के परिणाम स्वरूप दिया गया.
मुकेश सब्बरवाल के कार्यों की भी रेलमंत्री ने सराहना की. मुकेश सब्बरवाल लंबे समय से मध्य रेलवे के सहायक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी गिनती रेलवे के अत्यंत सुलझे तथा कर्मठ अधिकारियों में होती है.







