: अपडेट : एसपी ने कहा – पी रखी है शराब : अनुशासित माने जाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस बल में अब विद्रोह की भावनाएं पनपने लगी हैं. सहारनपुर से खबर है कि अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान यूपी पुलिस वेल्फेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रवेश शर्मा रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गए हैं. कहा जा रहा है कि प्रवेश को कुछ दिन पहले सस्पेंड कर दिया गया था. हालांकि इनको सस्पेंड करने को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं.
कहा जा रहा है कि प्रवेश को अखिलेश यादव का पैर छूने के चलते सस्पेंड किया गया है वहीं दूसरी खबर आ रही है कि यूपी पुलिस के एसोसिएशन का पदाधिकारी होने की वजह से सस्पेंड किया गया है. हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई हैं. प्रवेश शर्मा ने क्या मांगे हैं यह भी पता नहीं चल पा रहा है. इधर यूपी पुलिस वेल्फेयर एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सुबोध यादव का कहना है कि प्रवेश पुलिस उत्पीड़न की चलते टॉवर पर चढ़ा हैं. उन्होंने कहा यह उचित तरीका नहीं है. हमने उसे मनाने का कोशिश भी किया परन्तु वह मानने को तैयार नहीं है.
इस संदर्भ में जब सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक रत्न से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उत्पीड़न जैसी कोई बात नहीं है. वो शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है. सूचना मिलने के बाद उसे नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्रवेश वर्मा को अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड किया गया है.
ताजा सूचना है कि मोबाइल टॉवर पर चढ़े सस्पेंडेड सिपाही प्रवेश वर्मा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है. पुलिसवालों ने समझाबुझाकर उसे नीचे उतारा.






