सहारा मीडिया से खबर है कि ग्रुप के उर्दू चैनल में कार्यरत दो पत्रकार सेक्सुअल हैरसमेंट के दोषी पाए गए हैं. इनके खिलाफ एक महिला मीडियाकर्मी ने सहारा प्रबंधन को लिखित शिकायत भेजी थी. सहारा ने आरोपों की जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया था. समिति ने अपनी जो रिपोर्ट दी है उसमें इन दोनों पत्रकारों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं.
इसके बाद सहारा मैनेजमेंट ने इन पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान किया है. बताया जाता है कि एक पत्रकार को नोएडा से बाहर कानपुर में सहारा के अखबार में तबादला किया गया है. दूसरे का भी तबादला नोएडा से बाहर सहारा के अखबार में किया जा रहा है. इन दोनों की सेलरी इनक्रीमेंट पर रोक लगा दी गई है और दंड स्वरूप सेलरी से कटौती भी की जा रही है. कुछ अन्य दंड भी इन्हें दिए गए हैं.
भड़ास4मीडिया तक अपनी बात पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल भेज सकते हैं.






