राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ से खबर है कि अपने सहयोगी को अपशब्द बोलने वाले डिप्टी ब्यूरो चीफ मनमोहन को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई नोएडा के आदेश पर हुई है. नोएडा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रबंधन ने संपादक के कक्ष में अपशब्द कहे जाने को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है. इस सजा के माध्यम से यह भी अल्टीमेटम दिया गया है कि प्रबंधन ऐसी किसी भी हरकत को बर्दास्त नहीं करेगा.
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ के संपादक मनोज तोमर के कक्ष में ही डिप्टी ब्यूरोचीफ मनमोहन ने कमल दुबे को अपशब्द कहा था. उन्होंने कमल दुबे को मक्कार, कमीना और झूठा आदमी कहा था. कमल दुबे ने अपशब्द बोले जाने का विरोध करते हुए उन्होंने इसकी शिकायत यूनिट हेड राजेंद्र द्विवेदी तथा ब्यूरोचीफ विजय शंकर से की. यूनिट हेड ने इस मामले की जांच पर्सनल हेड ऋषि सहाय से कराई तथा इसकी रिपोर्ट नोएडा भेज दी.
सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए डिप्टी ब्यूरोचीफ मनमोहन के खिलाफ तीन दिन के निलंबन का आदेश परित किया. इस आदेश के बाद से ही राष्ट्रीय सहारा के लखनऊ यूनिट में खलबली है. साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि प्रबंधन ने अनोखा न्याय किया है तीन गाली और तीन दिन का निलंबन.
मूल खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें – सहारा के डिप्टी ब्यूरोचीफ ने संपादक के सामने रिपोर्टर को अपशब्द कहे, जांच जारी





