सेबी-सहारा मामले में आज सिक्योरिटीज अपीलैट ट्रिब्यूनल (एसएटी-सैट) में अंतिम सुनवाई शुरू होगी। ये मामला निवेशकों के 24,000 करोड़ रुपये वापस करने से जुड़ा है। सहारा ग्रुप की 2 कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्प और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्प ने निवेशकों से ये पैसे बॉन्ड के जरिए जुटाए थे।
रिफंड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की डेडलाइन पार होने के बाद सेबी ने पिछले महीने सुब्रत सहारा, उनकी दोनों कंपनियों और बड़े अधिकारियों के बैंक खाते और संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।






