सहारा न्यूज नेटवर्क को 'बेस्ट ऑफ मीडिया' के पुरस्कार से नवाजा गया है. सहारा इंडिया मीडिया के हेड श्री स्वतंत्र मिश्रा ने ये अवॉर्ड ग्रहण किया. एक बार फिर 'सहारा इंडिया मीडिया' ने साबित कर दिया कि मीडिया जगत में 'सहारा इंडिया परिवार' का अपना अलग स्थान है. कोलकाता में 'प्रयाग कलाकार अवार्ड 2012' सम्मान समारोह में 'सहारा न्यूज नेटवर्क' को 'बेस्ट ऑफ मीडिया' से नवाजा गया.
इस सम्मान को 'सहारा इंडिया मीडिया' के हेड श्री स्वतंत्र मिश्रा ने ग्रहण किया. पुरस्कार ग्रहण करते हुए श्री मिश्रा ने दर्शकों को शुक्रिया अदा किया. साथ ही कहा कि 'सहारा इंडिया परिवार' का कोलकता से भावनात्मक संबंध रहा है. खास बात यह है कि 'प्रयाग कलाकार अवार्ड 2012' समारोह में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कलाकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. जबकि 'सहारा न्यूज नेटवर्क' को 'बेस्ट ऑफ मीडिया'' के लिए नवाजा गया.
इस मौके पर समारोह में टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में 'एसआईटीवी' के हेड एडमिनिस्ट्रेशन श्री सी बी सिंह और 'एसआईटीवी' की मार्केटिंग मैनेजर श्रीमती दीक्षा कुमार भी मौजूद थीं. साभार : समय लाइव






