Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा क्रेडिट कार्ड चोरी प्रकरण : सीसीटीवी फुटेज भड़ास के पास (देखें वीडियो)

सहारा मीडिया के हेड संदीप वाधवा का क्रेडिट कार्ड चोरी किए जाने के प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज से कई जानकारियां सामने आई हैं. सहारा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड से कब और किस शाप पर खरीदारी की गई, उस जानकारी के आधार पर उस शाप के सीसीटीवी फुटेज को मंगाया गया और इसे खंगाला गया. इसमें सहारा मीडिया से ही जुड़े एक बड़े पदाधिकारी दिखाई दे गए. सीसीटीवी फुटेज भड़ास के भी पास है, जिसे जारी किया जा रहा है. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप भी सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं…

सहारा मीडिया के हेड संदीप वाधवा का क्रेडिट कार्ड चोरी किए जाने के प्रकरण में सीसीटीवी फुटेज से कई जानकारियां सामने आई हैं. सहारा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड से कब और किस शाप पर खरीदारी की गई, उस जानकारी के आधार पर उस शाप के सीसीटीवी फुटेज को मंगाया गया और इसे खंगाला गया. इसमें सहारा मीडिया से ही जुड़े एक बड़े पदाधिकारी दिखाई दे गए. सीसीटीवी फुटेज भड़ास के भी पास है, जिसे जारी किया जा रहा है. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप भी सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं…

https://www.bhadas4media.com/video/viewvideo/698/media-world/sahara-media-head-credit-card-theft-issue-cctv-footage.html

: ''सीसीटीवी फुटेज में मेरा दिखना महज संयोग, कार्ड चोरी का आरोप निराधार'' : सहारा मीडिया के हेड संदीव वाधवा का क्रेडिट कार्ड चुराने और उससे डेढ़ लाख रुपये की खरीदारी किए जाने के आरोपों से घिरे सहारा मीडिया के एक बड़े पदाधिकारी, जो एक रीजनल न्यूज चैनल के चैनल हेड और राष्ट्रीय सहारा अखबार के कई संस्करणों के संपादक हैं, से जब भड़ास4मीडिया ने इन आरोपों के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि सीसीटीवी फुटेज में वे पैसे गिनते दिख रहे हैं, यानि बिल पेमेंट के लिए वे कैश पेमेंट कर रहे हैं, ऐसे में कैसे उन पर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने का आरोप लग सकता है.

उन्होंने कहा कि यह महज संयोग है कि उसी के आसपास वाधवा जी के चोरी गए क्रेडिट कार्ड से किसी ने खरीदारी की होगी. आरोपी पदाधिकारी ने खुद पर लगे आरोपों को अपने विरोधियों की साजिश करार दिया और कहा कि उन्होंने आज तक सहारा में एक पैसे का भी इधर उधर नहीं किया है, यह तो वैसे भी बड़ा मामला है. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद इस प्रकरण के बारे में संदीप वाधवा जी से बात की और वाधवा जी ने मेरे पर इस तरह के आरोपों से इनकार किया है. क्रेडिट कार्ड चोरी व इससे खरीदारी के आरोपी सहारा मीडिया के इस पदाधिकारी ने इस प्रकरण में नाम न घसीटे जाने का अनुरोध भड़ास4मीडिया से किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...