बुरी खबर है. कार्टूनिस्ट और पत्रकार गोविंद दीक्षित ब्रेन स्ट्रोक के शिकार हो गए हैं. उनका इलाज नोएडा स्थित कैलाश हास्पिटल में चल रहा है. स्थिति उनकी नियंत्रण में है. डाक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. गोविंद दीक्षित एक समय राष्ट्रीय सहारा अखबार के ग्रुप एडिटर हुआ करते थे.
उनकी पत्नी मनीषा भी पत्रकार हैं और सहारा में कार्यरत हैं. गोविंद दीक्षित के जल्द स्वस्थ होने की कामना उनके परिचितों और शुभचिंतकों ने की है. गोविंद दीक्षित काफी समय से सहारा में साइडलाइन थे और कार्पोरेट सेक्शन में कार्यरत थे.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






