दिल्ली से आए दिन उर्दू अख़बारों का निकलना कोई नयी बात नहीं है मगर एक नए अख़बार 'रोज़नामा खबरें' ने कई बड़े अख़बारों के स्टाफ को अपने साथ शामिल कर कुछ अलग ही हंगामा मचाया हुआ है। फ़िलहाल दिल्ली के सबसे बड़े अख़बार 'इंक़लाब' से कई लोग इस अख़बार में शामिल हुए हैं। सहारा जैसे बड़े उर्दू अख़बार को छोड़ कर पत्रकार ज़ैन शम्सी ने भी सह संपादक के तौर पर इस अख़बार को ज्वाइन कर लिया है।
ख़बरों के अनुसार शम्सी को सहारा में उनकी योग्यता से अनुसार तनख्वाह नहीं मिल रही थी। उन्होंने सहारा से लगभग दुगुनी तनख्वाह पर 'रोज़नामा खबरें' ज्वाइन कर लिया है। सहारा के संपादक फैसल अली के लिए शम्सी का जाना झटका है। नए अख़बार के संपादक क़ासिम सैयद हैं जिन्हें किसी विवाद के बाद हाल ही में सहारा को छोड़ना पड़ा।






