Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

सहारा देहरादून में कर्मचारी इस्तीफे का लेटर ही लेकर भाग गया

सहारा वाले अपने कर्मचारियों से जबर्दस्ती इस्तीफा लिखवा रहे हैं. सहारा देहरादून प्रबंधन के कहने पर एचआर हेड प्रोडक्शन हाउस के कर्मचारी शिवकुमार को जबर्दस्ती ले जाकर इस्तीफा लिखवाने जा रहे थे तो सीढ़ियों पर मौका मिलते ही शिवकुमार सरपट इस्तीफे का कागज लेकर भागा. पीछे-पीछे एचआर हेड भी चिल्लाते हुए दौड़ पड़े. कर्मचारी डर के मारे आफिस ही नहीं आ रहा.
सहारा वाले अपने कर्मचारियों से जबर्दस्ती इस्तीफा लिखवा रहे हैं. सहारा देहरादून प्रबंधन के कहने पर एचआर हेड प्रोडक्शन हाउस के कर्मचारी शिवकुमार को जबर्दस्ती ले जाकर इस्तीफा लिखवाने जा रहे थे तो सीढ़ियों पर मौका मिलते ही शिवकुमार सरपट इस्तीफे का कागज लेकर भागा. पीछे-पीछे एचआर हेड भी चिल्लाते हुए दौड़ पड़े. कर्मचारी डर के मारे आफिस ही नहीं आ रहा.
 
घटना शुक्रवार की है जब राष्ट्रीय सहारा देहरादून में प्रोडक्शन हाउस में काम कर रहे मशीनमैन शिवकुमार से प्रबंधन ने इस्तीफा मांग लिया. जिस पर शिवकुमार ने कहा कि वो ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है उसे इस्तीफा लिखना ही नहीं आता तो प्रबंधन ने एचआर हेड शशांक अग्रवाल को बुलाकर कहा कि इसके साथ जाकर इसका इस्तीफा लिखवा लो. शिवकुमार को लेकर एचआर हेड सीढ़ियों से जा ही रहे थे तभी शिवकुमार सीढ़ियों से दौड़ते हुए ऐसा भागा कि सीधा सहारा के आफिस के बाहर ही जाकर रुका. अब मशीनमैन काम पर नहीं आ रहा क्यूंकि उसे पता है कि आते ही उससे इस्तीफा लिखवाया जायेगा.
 
सहारा ने नई परम्परा शुरू की है जिसमें अब कर्मचारियों को पकड़कर उनसे जबर्दस्ती इस्तीफा लिया जा रहा है. आगे लग रहा है कि गेट बन्द करने के बाद ही इस्तीफा लिखवाया जायेगा ताकि कर्मचारी भाग ना पाये. सहारा वाले भले ये कहते हों कि वो नौकरियां देंगे लेकिन सच्चाई ये है कि अब तक 250 से ऊपर कर्मचारी निकाले जा चुके हैं. हालांकि अब तक केवल उन्हीं लोगों को निकाला जाता था जो किसी गुट के होते थे लेकिन अब तो प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों को निकाला जाने लगा है जो ना तो किसी गुट के होते हैं और ना ही प्रबंधन की राजनीति से उन्हें मतलब होता है.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...