यशवंत जी, नमस्कार, सर जी आप हमारी बात यदि आप के पोर्टल पर रखोग तो शायद हमें न्याय मिल सके. बात कुछ ऐसी है कि सहारा समय न्यूज ने 15 अगस्त 2012 को गुजरात में नया रीजनल चैनल शुरू किया गुजरात-महाराष्ट्र. गुजरात चुनाव के ठीक पहले शुरू हुए इस न्यूज चैनल में गुजरात के सभी स्ट्रिंगर ने खूब जी लगा के काम किया. खुद का कैमरा खुद का नेट और सारी खबर न्यूज़ के लिए भेजी.
सर, उसके बाद हुआ यह कि चैनल भी बंद हो गया और किसी को रुपए भी नहीं मिले. किसी को मिले तो 10% या 20%. पूरे अभी तक के बिल का वैसे न्यूज चैनल तो चल रहा है, मगर गुजरात में कहीं दिख नहीं रहा है। और न ही कोई अब गुजरात से न्यूज भेज रहा है. अब आप ही बताएं कि यह बात सहारा श्री को पता होगी. हम इतना चाहते हैं कि आप अब हमारी आवाज बनें और हमें न्याय दिलायें.
एक दुखी संवाददाता.






