Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सहारा ने फिर दी सेबी को चुनौती, सैट को दी याचिका

मुंबई।  सहारा समूह ने बाजार नियामक सेबी के खिलाफ एक नई याचिका मंगलवार को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में पेश की. इस याचिका में उसने सेबी द्वारा सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SIRECL) के खिलाफ शुरू की गई जुर्माने की प्रक्रिया को चुनौती दी है. ये मामला 17 दिसंबर की तारीख में विचारार्थ हेतु सूचीबद्ध था लेकिन न्यायाधिकरण ने इस पर सुनवाई सोमवार तक स्थगित कर दी है.

मुंबई।  सहारा समूह ने बाजार नियामक सेबी के खिलाफ एक नई याचिका मंगलवार को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में पेश की. इस याचिका में उसने सेबी द्वारा सहारा इंडिया रीयल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SIRECL) के खिलाफ शुरू की गई जुर्माने की प्रक्रिया को चुनौती दी है. ये मामला 17 दिसंबर की तारीख में विचारार्थ हेतु सूचीबद्ध था लेकिन न्यायाधिकरण ने इस पर सुनवाई सोमवार तक स्थगित कर दी है.

सेबी ने अपने आदेशों का अनुपालन नहीं करने पर सहारा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.  कंपनी ने सेबी की जुर्माना लगाने की न्याय निर्णय प्रक्रिया को चुनौती दी थी. बाद में सहारा ने ही सोमवार तक सुनवाई स्थगित किए जाने का आग्रह किया, ताकि वो इस बारे में उच्चतम न्यायालय से स्पष्टीकरण हासिल कर सके. इस मामले में निवेशकों को रिफंड संबंधी आदेशों का अनुपालन नहीं करने पर उसके खिलाफ अवमानना की प्रक्रिया पहले ही लंबित है.

उच्चतम न्यायालय ने 17 जुलाई 2013 को पारित एक आदेश में कहा था, कोई भी उच्च न्यायालय, प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण और कोई अन्य मंच सेबी द्वारा पारित आदेशों के खिलाफ कोई आदेश पारित नहीं करेगा. सेबी ने ये आदेश उच्चतम न्यायालय के 31 अगस्त के आदेश के कार्यान्वयन में जारी किया था.

उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 31 अगस्त को एसआईआरईसीएल तथा समूह की अन्य कंपनी सहारा इंडिया हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SHICL) को निर्देश दिया था कि वो 24000 करोड़ रुपए का रिफंड नवंबर 2012 तक करे. ये समय सीमा बाद में बढ़ा दी गई और इन कंपनियों से 5120 करोड़ रुपए तत्काल, 10000 करोड़ रुपए जनवरी के पहले सप्ताह तथा बाकी राशि फरवरी के पहले सप्ताह में दाखिल कराने को कहा गया.

सहारा समूह ने 5 दिसंबर को 5120 करोड़ रुपए का ड्रॉफ्ट सेबी को सौंप दिया लेकिन दावा किया कि उसने निवेशकों को 20,000 करोड़ रुपए से अधिक रिफंड सीधे पहले ही कर चुका है. उच्चतम न्यायालय में मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी 2014 को होनी है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...