सहारा मामले की जांच अब मुंबई पुलिस ने भी शुरू कर दी है। मामला 3 करोड़ निवेशकों से गलत तरीके से जुटाए गए 24,000 करोड़ रुपये का है। सेबी की अर्जी पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सहारा पर जांच बैठाई है।
हालांकि इस मामले में अबतक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सेबी ने सहारा के खिलाफ गलत तरीके से निवेशकों से पैसा जुटाने की शिकायत की है और इसकी जांच हो रही है। इसी मामले में आज सुब्रत रॉय भी सेबी समक्ष पेश हुए।






