सहारा के चेयरमैन सुब्रत रॉय ने ना केवल जेबी रॉय को मीडिया, इंटरटेनमेंट और पीआर की पूरी जिम्मेदारी सौंपी है बल्कि उन्हें सहारा मीडिया में मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए भी भेजा गया है. बहुत ही कड़क अंदाज में जारी किए गए सर्कुलर में जेबी रॉय को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि वे सहारा मीडिया की गंदगी साफ करने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं. वे किसी भी वरिष्ठ को हटाने से लेकर कोई भी कठोर निर्णय ले सकते हैं.
सर्कुलर में सहारा प्रमुख ने लिखा है कि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि नोएडा कैम्पस में स्थितियां बहुत ही खराब हो चुकी हैं. सहारा मीडिया में की गई नियुक्तियों में अपनों को वरीयता दी गई. अब अगर इस तरह की बात सामने आती है तो किसी भी सीनियर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्हें बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संदीप बाधवा, उपेंद्र राय, सुरेश मिश्रा एवं नवीन सिंह समेत तमाम लोग अब जेबी रॉय को रिपोर्ट करेंगे. सभी को जेबी रॉय का सपोर्ट करने को कहा गया है.







