Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा मीडिया में राय टीम फिर पंडितों पर भारी!

सहारा मीडिया में उपेंद्र राय की वापसी अगले कुछ दिनों के भीतर होने की संभावना है, इस संबन्ध में चर्चा आम है और एक के बाद एक हो रही राय टीम के लोगों की वापसी भी इसी ओर इशारा कर रही है. वंदना भार्गव को मीडिया की ज़िम्मेदारी दिये जाने के बाद से स्वतंत्र मिश्रा की छाती पर मूंग दलने की प्रक्रिया राय टीम के लोगों ने शुरू कर ही दी है. पहले विजय राय, फिर रमेश अवस्थी और अब बारी है उपेंद्र राय की जो गाजे बाजे के साथ सहारा का दामन पुन: थामेंगे.

सहारा मीडिया में उपेंद्र राय की वापसी अगले कुछ दिनों के भीतर होने की संभावना है, इस संबन्ध में चर्चा आम है और एक के बाद एक हो रही राय टीम के लोगों की वापसी भी इसी ओर इशारा कर रही है. वंदना भार्गव को मीडिया की ज़िम्मेदारी दिये जाने के बाद से स्वतंत्र मिश्रा की छाती पर मूंग दलने की प्रक्रिया राय टीम के लोगों ने शुरू कर ही दी है. पहले विजय राय, फिर रमेश अवस्थी और अब बारी है उपेंद्र राय की जो गाजे बाजे के साथ सहारा का दामन पुन: थामेंगे.

खास बात ये भी है कि सहारा समूह हर वर्ष अपने संस्थान की डायरी प्रकाशित कराता है और 2012 की डायरी में भी उपेंद्र राय का नाम न्यूज़ डायरेक्टर के तौर पर छापा गया था. साथ ही जिन लोगों को स्वतंत्र मिश्रा ने फर्जी तरीके से प्रमोशन दिया था, जैसे न्यूज़ एडिटर कॉर्डिनेशन, असाइनमेंट हैड वगैरह वगैरह उनमें से किसी का नाम भी इस डायरी में नहीं प्रकाशित किया था, जिससे साफ हो गया था कि स्वतंत्र मिश्रा ने कुछ लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए उन्हें फर्जी तरीके से प्रमोशन दिया था जिसका संस्थान के रिकॉर्ड में कोई स्थान नहीं है.

अब स्वतंत्र मिश्रा को तेल लगाने में जुटे लोगों का तेल खत्म हो गया है और नये तेल का इंतजाम होना थोड़ा मुश्किल हो रहा है इसलिए तेल की शीशी में बचा खुचा तेल अपने सिरों पर मलने में जुटे हैं. हालांकि बुझने से पहले दिया तेजी से भभकता है, उसी क्रम में स्वतंत्र मिश्रा ने अपने हस्ताक्षर से एक पत्र जारी कर किन्हीं सज्जन को पटना का प्रोडक्शन इंचार्ज बनाने की बात कही है और इस पत्र को सभी यूनिटों में भेजा गया है ताकि लोग याद रख सकें कि जलवा कम हुआ नहीं है. पर जानने वाले जानते हैं कि सहारा में ऐसे हस्ताक्षर करने के दौरान कभी भी तख्ता पलट हो सकता है. इतिहास इसका गवाह रहा है.

वीर चौहान
[email protected]

(कानाफूसी)

 

 
 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...