सहारा मीडिया से खबर है कि लखनऊ ब्यूरो से दो लोगों का तबादला जयपुर के लिए कर दिया गया है. सहारा लखनऊ में एसएनबी हेड के रूप में काम देख रहे पवन मिश्रा को जयपुर भेज दिया गया है. उन्हें वहां क्या जिम्मेदारी दी गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पवन नोएडा में स्ट्रिंगरों के हेड हुआ करते थे. बाद में इन्हें लखनऊ भेज दिया गया. इनके अलावा सहारा टीवी में लखनऊ ब्यूरो के रिपोर्टर के रूप में कार्यरत राजेश सिंह का भी तबादला जयपुर के लिए कर दिया गया है.
सूत्रों का कहना है कि नोएडा की एक टीम प्रत्येक ब्यूरो का मॉनिटरिंग कर रही है तथा सभी कर्मचारियों के कार्यों का अवलोकन किया जा रहा है. इस टीम के रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय लिए जा रहे हैं. यह टीम कल रात से गोरखपुर में भी डेरा डाले हुए हैं. बताया जा रहा है कि फालतू स्टाफ कम करने के लिए यह टीम सिफारिशी तथा बिना काम के लोगों के कार्यों का अवलोकन कर रही है. जल्द ही कुछ और लोगों को इधर से उधर किए जाने की संभावना जताई जा रही है.






