Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सहारा में प्रमोशन देने के लिए स्ट्रिंगरों का एक्जाम हुआ, नकल की शिकायत

सहारा इंडिया परिवार ने सालों बाद एक अच्छा निर्णय लिया, लेकिन वही हुआ जिसका डर था। कुछ पत्रकार साथियों के सपने को कुछ दलाल टाइप पत्रकारों ने मिट्टी में मिला दिया। कुछ महीने पहले ‘राष्ट्रीय सहारा’ का जिम्मा दोबारा संभालने के बाद सहारा समूह के छोटे मालिक जेबी राय ने आते ही पुनीत कार्य यह किया कि सभी स्ट्रिंगरों, रिपोर्टरों और डेस्क के लोगों को कन्फर्म कर स्टॉफर बनाने का आदेश अधीनस्थों को दिया। सालों से बतौर स्ट्रिंगर अल्प वेतन पर काम कर रहे पत्रकारों के लिये यह आदेश खुशियां और सपने लेकर आया। सब खुश थे कि चलो अब हम भी वास्तव में पत्रकार कहलाएंगे, लेकिन स्थापना के दिन से भाई-तीजावाद, गुटबाजी और गंदी राजनीति का अड्डा बनी राष्ट्रीय सहारा की देहरादून यूनिट ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया लगता है।
 
नोएडा मुख्याय से करीब एक पखवाड़े पूर्व स्ट्रिंगरों को स्टाफर बनाने के लिए परीक्षा कराने का आदेश आया था जिसके लिए 26 अगस्त का दिन तय किया गया। हालांकि सहारा के कुछ घाघ पत्रकारों ने अपने कुछ स्ट्रिंगर गुर्गों को खुलेआम कहना शुरू कर दिया कि उन्हें हम परीक्षा पास कराएंगे और स्टाफर भी बनवाएंगे। इनमें कुछ स्ट्रिंगरों को तो बाकायदा परचा भी दिलवाने के दावे किये गए। और हुआ भी वही। 26 अगस्त को परीक्षा हुई तो कुछ लोगों को वास्तव में जमकर नकल करायी गयी। बाकी स्ट्रिंगर निराश-मायूस हुए और आक्रोशित भी। लेकिन क्या करते, विरोध की कुव्वत किसी में नहीं थी। यद्यपि पता चला है कि अगले दिन किसी स्ट्रिंगर ने परीक्षा में भारी नकल होने की शिकायत नोएडा कर दी जिस पर देहरादून के संपादकीय अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। यह भी चर्चा है कि यह परीक्षा रद्द की जा रही है और इसी के साथ स्ट्रिंगर भाइयों का स्टाफर बनने का सपना भी बिखरता नजर आ रहा है।
 
सहारा से जुड़े एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...