सहारा मीडिया से बड़ी खबर आ रही है. इस खबर के साथ ही होई गई है उपेंद्र राय की दमदार वापसी की घोषणा भी. उपेंद्र राय के कोर टीम के सदस्य एवं खास माने जाने वाले दुर्गेश उपाध्याय सहारा मीडिया के वेब एवं पोर्टल डिविजन का एडिटर बना दिया गया है. सहारा के न्यू मीडिया डिविजन को दुर्गेश उपाध्याय ही हेड करेंगे. उपेंद्र के करीबी माने जाने वाले दुर्गेश सहारा के टीवी डिविजन के इनपुट हेड हुआ करते थे. सहारा के सभी चैनलों का एसाइनमेंट इनके जिम्मे ही था, परन्तु सत्ता मिलते ही स्वतंत्र मिश्र ने उपेंद्र के करीबी रजनीकांत सिंह, विजय राय की तरह दुर्गेश को भी शंटिंग लाइन में डाल दिया था. परन्तु वापसी के साथ ही उपेंद्र ने सबसे पहला बदलाव दुर्गेश को सहारा के वेब एवं पोर्टल डिविजन का हेड बनाकर किया है. इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है.
दुर्गेश की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. दुर्गेश ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए हर तरह की

दुर्गेश
मुंबई में घटित 26/11 हमले और उत्तर भारतीयों पर मनसे के हमलों जैसे कई बड़े मुददों की बीबीसी के लिए रिपोर्टिंग की है और अपने पांच सालों के कार्यकाल में वो बीबीसी हिंदी सेवा में काफ़ी चर्चित रहे. बीबीसी ज्वाइन करने से पहले सीएनबीसी आवाज़ में ढाई साल तक काम किया.इससे पहले स्टार न्यूज़ से अपनी इंटर्नशिप की. दुर्गेश ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की और पढ़ाई के दौरान दो साल तक दूरदर्शन के लिए फ्रीलांसिग भी करते रहे.






