Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा में ससम्‍मान वापस होंगे विजय राय एवं प्रदीप राय

सहारा में विजय राय एवं प्रदीप राय की वापसी की जबर्दस्‍त चर्चा है. खबर है जिस तरह इन लोगों को अखबार में सूचना प्रकाशित कर बाहर किया गया था, उसी तरह अखबार में इन लोगों की वापसी की सूचना प्रकाशित की जा रही है. हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है लेकिन सहारा से जुड़े उच्‍च सूत्र इस बात की तस्‍दीक कर रहे हैं कि विजय राय एवं प्रदीप राय की वापसी हो रही है.

सहारा में विजय राय एवं प्रदीप राय की वापसी की जबर्दस्‍त चर्चा है. खबर है जिस तरह इन लोगों को अखबार में सूचना प्रकाशित कर बाहर किया गया था, उसी तरह अखबार में इन लोगों की वापसी की सूचना प्रकाशित की जा रही है. हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है लेकिन सहारा से जुड़े उच्‍च सूत्र इस बात की तस्‍दीक कर रहे हैं कि विजय राय एवं प्रदीप राय की वापसी हो रही है.

इसके पीछे चर्चा यह है कि इन दोनों लोगों के पास सहारा के गोरखधंधे से जुड़ी तमाम कहानियां, किस्‍से और सबूत हैं. चारों तरफ से परेशानियों में घिरे सुब्रत रॉय इस समय बुरी तरह दबाव में हैं. बताया जा रहा है कि यही दबाव इन लोगों की वापसी का प्रमुख कारण बन रहा है. विजय राय एवं प्रदीप राय को वित्‍तीय अनियमितता के आरोप में सूचना प्रकाशित कराकर सहारा से बाहर किया गया था. माना जा रहा था कि इन दोनों लोगों को बाहर किए जाने में उपेंद्र राय की महत्‍वपूर्ण भूमिका था.

सूत्रों का कहना है कि इनकी वापसी भी उपेंद्र राय के लिए झटका जैसा है. सहारा श्री अपने गोरखधंधे के खुलासे और सेबी-सुप्रीम कोर्ट के तीखे तेवरों से बुरी तरह दबाव में हैं. इसलिए वे दूसरे मोर्चों पर लड़ पाने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए जिनके पास भी सहारा की गड़बडि़यों को लेकर थोड़ी भी सूचना और जानकारी है उसको सहारा मीडिया में पूरा सम्‍मान दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसी कड़ी विजय राय एवं प्रदीप राय की वापसी भी हो रही है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...