Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सहारा समय के वरिष्‍ठ क्राइम रिपोर्टर नवीन के साथ दिनदहाड़े लूट

: सूचना देने के बाद भी कुछ नहीं कर पाई नोएडा की जांबाज पुलिस : नोएडा में सहारा समय चैनल के सीनियर क्राइम रिपोर्टर नवीन लाल सूरी के साथ दिनदहाड़े लूट की घटना हो गई. नोएडा की जांबाज पुलिस कुछ नहीं कर पाई. सूरी नोएडा सेक्‍टर 12 के चौराहे से सुबह सवा सात बजे के लगभग शेव बनवाकर सेक्‍टर 11 के एल 131 स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से काले रंग की पल्‍सर बाइक पर सवार दो बदमाश उनके गले में पहनी हुई चैन लूटकर कोंडली की तरफ भाग निकले. सूरी ने इस पूरे घटना की सूचना तत्‍काल एसएसपी, एसपी सिटी नोएडा तथा कंट्रोल रूम को 100 नम्‍बर पर दिया. परन्‍तु पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई.

नवीन ने अपने साथ हुई लूट की घटना की शिकायत सेक्‍टर 24 थाने में की है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. परंतु नोएडा की जाबांज पुलिस अब तक इस मामले की कोई सुराग नहीं लगा पाई है. नोएडा में पत्रकारों पर पुलिस और लुटेरे दोनों काफी मेहरबान हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस को लूट की घटना का सीसी टीवी फुटेज मिल गई है. पुलिस ने दो दिन में मामला सुलझा लेने का आश्‍वासन दिया है. एक पत्रकार के साथ दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से मीडियाकर्मियों में जबर्दस्‍त रोष है. लोग पुलिस की नपुंसकता पर सवाल उठा रहे हैं.

वहीं नवीन ने बताया कि जब एक पत्रकार के साथ इस तरह की घटना हो सकती है तो आम आदमी कैसे नोएडा पुलिस से सुरक्षा की उम्‍मीद कर सकता है. उन्‍होंने कहा कि नोएडा में बिल्‍कुल अराजकता का माहौल बन गया है. यहां आम आदमी की छोडि़ए पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्‍होंने बताया कि उन्‍होंने लूट के तत्‍काल बाद कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी थी, इसके बाद भी पुलिस लुटेरों को पकड़ने में असफल रही.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...