नेटवर्क18 समूह के कई चैनलों में मीडियाकर्मियों की छंटनी की खबर अभी ठंढी भी नहीं पड़ी की मीडियाकर्मियों के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. सहारा समूह के रीजनल न्यूज चैनल सहारा समय महाराष्ट्र गुजरात के बंद किए जाने की सूचना आ रही है. इस महीने की आखिरी तारीख इस चैनल के लिए प्रसारण का आखिरी दिन होगा. इस चैनल में करीब दो सौ मीडियाकर्मी काम करते हैं.
बताया जा रहा है कि इन लोगों की छंटनी नहीं होगी बल्कि इनका ट्रांसफर किया जाएगा. पर सवाल वही है कि अगर मुंबई के मीडियाकर्मी का राजस्थान में तबादाला किया जाएगा तो वह वहां कितने दिन तक काम करेगा. इस रीजनल चैनल का डेस्क नोएडा में काम करता है और माना जा रहा है कि डेस्क के लोगों को दूसरे चैनलों में एकोमोडेट कर लिया जाएगा पर ज्यादा दिक्कत मुंबई में कार्यरत कर्मियों को होगी.






