तनवीर वारसी ने सहारा समय से इस्तीफा दे दिया है. वे राजगढ़ जिले में सहारा समय के ब्यूरोचीफ के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. तनवीर ने अपनी नई पारी बंसल न्यूज के साथ शुरू की है. उन्हें तीन जिलों – राजगढ़, शाजापुर और गुना का ब्यूरो चीफ बनाया गया है. वे लम्बे समय से सहारा को अपनी सेवाएं दे रहे थे. सहारा समय से ही राजकिशोर सोनी ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे रायसेन जिले के ब्यूरोचीफ थे तथा पिछले नौ सालों से चैनल को अपनी सेवाएं दे रहे थे. राजकिशोर को बंसल न्यूज में मध्य प्रदेश के स्ट्रिंगरों का हेड बनाया गया है. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है.
[email protected] पर मले करके आप अपनी जानकारी भड़ास के साथ साझा कर सकते हैं.






