मध्य प्रदेश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाठक अपनी नई पारी सांध्य प्रकाश समाचार-पत्र समूह के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में शुरू की है. वे पिछले 32 सालों के पत्रकारिता में सक्रिय हैं. पंकज मूलतः साहित्यकार हैं तथा देश के चोटी के नाट्य निर्देशकों के साथ उन्होंने अभिनय एवं निर्देशन भी किया है. इतना ही नहीं वे प्रख्यात फिल्म निर्माता व निर्देशक स्वर्गीय गुरुदत्त के छोटे भाई स्वर्गीय आत्माराम के साथ भी काम किया है.
पंकज पाठक एक्सप्रेस ग्रुप के मुंबई से प्रकाशित हिंदी एक्सप्रेस में शरद जोशी एवं करंट के संपादक महावीर अधिकारी जैसे कई दिग्गजों के साथ काम कर चुके हैं. मध्यप्रदेश में नई दुनिया से वर्षों तक जुड़े रहे. बतौर संपादक दैनिक मध्यक्षेत्र, नवभारत, चेतना, पीपुल्स समाचार एवं राष्ट्रीय हिंदी मेल अख़बारों का भी कमान संभाल चुके हैं. इसके अलावा भास्कर पत्र समूह सहित कई राष्ट्रीय पत्रिकाओं को भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं. उन्हें लाइवटाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित पत्रकारिता के कई पुरस्कारों व सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है.






