दक्षिण भारत के वरिष्ठ पत्रकार टीएस सुधीर जो हाल में ही हेडलाइंस टुडे (साउथ) के साथ बतौर संपादक जु़ड़े हैं, साइना नेहवाल की बायोग्राफी भी लिख चुके हैं. टीएस सुधीर जाने-माने ब्लॉगर हैं और दक्षिण भारत की राजनीति पर कई पुस्तकें लिख चुके हैं. दो साल पहले उन्होंने एनडीटीवी के रेजिडेंट एडिटर (साउथ) पद से इस्तीफा दिया था.
वे एनडीटीवी से 16 वर्षों से जुड़े हुए थे. एनडीटीवी के बाद उन्होंने अअपनी नई पारी की शुरुआत बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर, 'द साउथ रिपोर्ट्स' के साथ की थी. टीएस सुधीर को नक्सलवाद, खेल, बिजनेस और राजनीति से जुड़े विषयों में महारथ हासिल है.





