साकाल मीडिया से खबर है कि दो लोगों ने वरिष्ठ पदों पर ज्वाइन किया है. कंपनी में सीओओ के पद पर जयसूर्यादास को लाया गया है. शैलेश अमोनकर को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर बनाया गया है. जयसूर्या साकाल मीडिया ज्वाइन करने से पहले एक्जंडू कंसल्टिंग ग्रुप में चीफ मेंटर कम फाउंडर डायरेक्टर के पर पर कार्यरत थे. वे इस फील्ड में पिछले 18 सालों से सक्रिय हैं. दास ने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स आफ इंडिया पुणे से की थी, इसके बाद द इंडियन एक्सप्रेस से जुड़ गए थे. शैलेश की साकाल ग्रुप के साथ यह उसकी दूसरी पारी है. उन्होंने वेंचर कमेस्ट्री मीडिया सोल्यूशन समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






