क्या आपने साकेत राजन का नाम सुना है? आज पत्रकारिता दिवस पर उन्हें याद करना बहुत मौजूं है। साकेत राजन उर्फ कॉमरेड प्रेम- जिन्होंने अस्सी के दशक में IIMC से पत्रकारिता की पढ़ाई की और दीक्षांत समारोह में इमरजेंसी के लिए कुख्यात उन्हीं विद्याचरण शुक्ल के हाथों डिग्री लेने से इनकार कर दिया जो आज मेदांता अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं.
उन्हें 6 फरवरी 2005 को धोखे से मार दिया गया था। IIMC Alumni Association से तो खैर क्या ही उम्मीद की जाए, लेकिन जिन्हें अब भी एक्टिविज्म और पत्रकारिता से न्यूनतम सरोकार बचा है, वे साकेत राजन के बारे में जानने, उनका लिखा पढ़ने और ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास करेंगे, ऐसी आशा है।
वरिष्ठ पत्रकार पाणिनि आनंद के एफबी वॉल से.






