Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

साक्षी के वरिष्‍ठ पत्रकार एवं पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर

हैदराबाद। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी के फोन कॉल के आकड़े से सम्बंधित विवाद ने मंगलवार को एक नया मोड़ ले लिया। साइबराबाद पुलिस ने मंगलवार को एक महिला की शिकायत पर एक पत्रकार और एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया। सीबीआई अधिकारी इस महिला के सम्पर्क में था। तेलुगू दैनिक 'साक्षी' के एक वरिष्ठ संवाददाता के यादगिरि रेड्डी, और नचराम पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक एम श्रीनिवास राव तथा अन्य के खिलाफ एक मामला साइबराबाद आयुक्तालय के साइबर अपराध पुलिस थाने में दर्ज किया गया। 'साक्षी' वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी के स्वामित्व वाला अखबार है।

सीबीआई के संयुक्त निदेशक वी वी लक्ष्मीनारायण की मित्र, चंद्रबाला वासिरेड्डी की एक शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं- सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000, भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम-1885, और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम-1923 -के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। साइबराबाद पुलिस आयुक्त द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वासिरेड्डी ने आरोप लगाया है कि साक्षी न्यूज चैनल ने उनके सेल फोन के कॉल विवरण की गोपनीय जानकारियां सार्वजनिक करके उनकी मर्यादा को नुकसान पहुंचाने के लिए एक कार्यक्रम का प्रसारण किया था। वासिरेड्डी की एक याचिका पर राज्य मानवाधिकार आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 21 जून को लक्ष्मीनारायण द्वारा वासिरेड्डी और साक्षी के प्रतिद्वंद्वी मीडिया समूहों के पत्रकारों को किए गए कॉल्स के विवरणों का खुलासा किया था। लक्ष्मीनारायण पर जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ अवैध सम्पत्ति के मामले में पक्षपातपूर्ण जांच करने का आरोप लगाते हुए वाईएसआर कांग्रेस ने दावा किया था कि पिछले दो महीनों के दौरान चंद्रबाला ने लक्ष्मीनारायण को 328 कॉल्स किए थे, जबकि लक्ष्मीनारायण ने चंद्रबाला को 411 कॉल्स किए थे। साभार : आईबीएन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...