सागर जिले के प्रखर पत्रकार सतीश गौतम 47 का बीते दिनों दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा वसंत विहार कालोनी स्थित निवास से निकली व गोपालगंज विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
अपनी पैनी कलम के लिए जाने जाने वाले सतीश गौतम ने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण सहित विभिन्न समाचार पत्रों में संवाददाता के तौर पर कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. उन्हें अपराध और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित रिपोर्टिंग में सिद्धहस्त माना जाता था. पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है.






