Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

साधना के सभी चैनलों में बोनस और गिफ्ट बंटा, रंगारंग कार्यक्रम हुआ

प्रभातम ग्रुप के साधना न्यूज के सभी चैनलों में सभी कर्मचारियों को दीपावली का बोनस और उपहार वितरित किया गया। इस मौके पर नोएडा स्थित साधना टावर में एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छोटे-बड़े सभी सहकर्मियों ने हिस्सा लिया। टेक्निकल टीम के अजय कुमार और खुर्शीद आलम ने काव्य पाठ, ग्राफिक्स से नरेन्द्र कुमार और प्रोग्रामिंग के शरदेंदु चाकी व बिहार चैनल के अनुज ने एकल अभिनय, प्रोग्रामिंग के ही नरेश गौतम और यूपी के विभोर भट्ट ने कैलाश खैर के गाए हुए दो सूफी गीत पेश किए।

एकंर रवींद्र विशाल, विद्या सागर, आशा मिश्रा और पंकज पाण्डेय ने फिल्मी गीत पेश किए। ज़रीन नाज़ ने मिमिकरी के ज़रिए रेल और भारत का दृश्य खींचा। बिहार चैनल के मुकेश कुमार ने अक्षर से स्कैच बनाने का कौशल दिखाया। चैनल के वरिष्ठ एसएन विनोद और नवीन कुमार ने भी सभी सहकर्मियों का बढ़-चढ़ कर साथ दिया। डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन दिग्विजय सिंह, यूपी के हेड बृजमोहन सिंह, बिहार हेड राकेश शुक्ला, टेक्निकल हेड संजीव झा, गोपाल सिंह बिष्ट के अलावा एमपी के योगेश जोशी, प्रतीक मिश्रा, यूपी की अंजु कोटनाला, अमित सिंह, शिशुपाल सिंह रावत और बिहार के ही जितेंद्र राज और ने दर्शक मण्डली में बैठकर सभी का उत्साह वर्धन किया।
परंपरागत परिधान की प्रतियोगिता का पुरस्कार पुरुष वर्ग में यूपी/यूके के आउटपुट एडिटर राजीव शर्मा ने और महिला वर्ग में अकाउंट्स की वंदना नेगी ने जीता। दीपोत्सव पर इस विशेष कार्यक्रम का समन्वय एचआर टीम ने किया। कार्यक्रम का संचालन एचआर हेड प्रकृति शर्मा ने और उनका सहयोग जयंका और कुंवर पाल ने किया। का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।  
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...