Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

साधना ग्रुप पर इनकम टैक्‍स विभाग का छापा!

साधना न्‍यूज चैनल ग्रुप की मूल कंपनी प्रभातम पर सोमवार को इनकम टैक्‍स का छापा पड़ा. लगभग एक दर्जन की संख्‍या में आईटी आफिसर प्रभातम के झंडेवालान कार्यालय पहुंचे तथा वहां तमाम कागजातों को खंगाला. अधिकारियों ने एकाउंट विभाग में रखी गईं तमाम फाइल तथा कम्‍प्‍यूटरों की गहन जांच-पड़ताल की. एकाउंटेंट एवं अन्‍य कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई. इस दौरान प्रभातम के कार्यालय में अफरा-तफरी तथा हड़कम्‍प की स्थिति रही. बताया जा रहा है कि अधिकारी अपने साथ कुछ महत्‍वपूर्ण कागजात भी ले गए हैं.

चर्चा है कि देर शाम इनकम टैक्स विभाग के लोगों ने साधना के नोएडा स्थित आफिस पर भी छापेमारी की. वहां कंप्यूटर्स के हार्ड डिस्क वगैरह निकाल कर ले जाए जाने की चर्चा है. साथ ही स्ट्रिंगर्स को भुगतान से संबंधित विवरण आदि भी इनकम टैक्स के अधिकारी ले गए हैं. उधर, साधना न्यूज चैनल से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि साधना के मालिकान तीन भाई हैं. तीनों गुप्ता जी लोगों का धंधा अलग अलग है. यह छापा किसी अन्य गुप्ता जी के यहां पड़ा है जिसका साधना न्यूज चैनल से कोई लेना देना नहीं है. फिलहाल इस छापेमारी को लेकर साधना में काफी तरह की चर्चाएं चल रही हैं. जितने मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं. आधिकारिक रूप से इस मसले पर कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है.
 
भड़ास4मीडिया के पास सुबह ही सूचना आ गई थी साधना पर छापा पड़ा है, लेकिन यह पता नहीं लग पाया कि ये छापे किस तरह के हैं. बाद में कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की कि इनकम टैक्स विभाग के कई लोग साधना के झंडेवालान स्थित आफिस पर आए और वहां कागजात की छानबीन की. बताया गया कि रुटीन के कामकाज में किसी को कोई दिक्कत नहीं आई क्योंकि टीम चुपचाप अपना काम कर रही थी जिससे आफिस के कामकाज में कोई व्यवधान नहीं आया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...