Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

साधना न्यूज और जिया न्यूज के मालिकाना हक में बदलाव

दो न्यूज चैनलों के मालिकाना हक में बदलाव की अपुष्ट सूचना है. साधना न्यूज के मालिक अब तक दिनेश गुप्ता और मयंक गुप्ता हुआ करते थे. कहा जा रहा है कि अब इसके मालिक राकेश गुप्ता हो गए हैं जो पहले से ही साधना नामक धार्मिक चैनल संचालित कर रहे हैं. दिनेश गुप्ता और राकेश गुप्ता भाई भाई हैं. दिनेश गुप्ता के जिम्मे साधना न्यूज नामक रीजनल न्यूज चैनल हुआ करते थे तो राकेश गुप्ता साधना नामक धार्मिक चैनल चलाया करते थे. अब खबर आ रही है कि दिनेश गुप्ता ने साधना न्यूज को राकेश गुप्ता के हवाले कर दिया है.

उधर, जिया न्यूज के बारे में खबर मिल रही है कि इसे भी साधना वाले राकेश गुप्ता ने टेकओवर कर लिया है. कई तरह के लफड़ों, विवादों, बवालों से घिरे जिया न्यूज की हालत सुधरते न देख इसके मालिक रोहन जगदाले ने इसे बेचना का फैसला कर लिया. जिया न्यूज का अपना कोई लाइसेंस नहीं था. यह साधना वालों से लिए गए किराए के लाइसेंस पर संचालित होता था. यही कारण है कि साधना वालों ने ही इस चैनल यानि जिया न्यूज को खरीद लिया है.

एसएन विनोद एंड कंपनी के बारे में पता चला है कि ये लोग तीन तीन महीने की सेलरी पर अड़े हुए हैं. जिया न्यूज प्रबंधन ने इन्हें तीन महीने की सेलरी देने की बात सैद्धांतिक तौर पर मान लिया है. जिया न्यूज का आफिस फिलहाल बाउंसरों के हवाले हैं. एएनआई की फीड पर चैनल चल रहा है. कोई भी लाइव प्रोग्राम नहीं चल रहा. जेपी दीवान से लेकर नवीन कुमार तक चैनल से कार्यमुक्त हो चुके हैं या होने की प्रक्रिया में हैं. कहा जा सकता है कि जिया न्यूज का भी वही हश्र हुआ जो एक जमाने में वायस आफ इंडिया न्यूज चैनल का हुआ था.

अगर आपको भी न्यूज चैनलों या अखबारों के अंदरखाने चल रहे उठापटक के बारे में कोई जानकारी हो तो भड़ास तक इसे [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं. मेल भेजने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...