Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

‘साधना न्यूज’ के मालिकों के संरक्षण में चलता है स्टिंग और उगाही का गोरखधंधा!

साधना न्यूज में कार्यरत नीरज महेरे और मनोज नामक पत्रकारों ने दो लड़कियों के साथ दिल्ली के एक नेता का स्टिंग किया और बाद में पैसे के लिए धमकी देना शुरू किया. नेता की शिकायत पर मनोज और दोनों लड़कियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नीरज महेरे फरार है. नीरज महेरे इटावा का निवासी है और वहीं से पत्रकारिता का करियर शुरू किया था. बाद में वह नोएडा में आकर पत्रकारिता करने लगा.

साधना न्यूज में कार्यरत नीरज महेरे और मनोज नामक पत्रकारों ने दो लड़कियों के साथ दिल्ली के एक नेता का स्टिंग किया और बाद में पैसे के लिए धमकी देना शुरू किया. नेता की शिकायत पर मनोज और दोनों लड़कियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नीरज महेरे फरार है. नीरज महेरे इटावा का निवासी है और वहीं से पत्रकारिता का करियर शुरू किया था. बाद में वह नोएडा में आकर पत्रकारिता करने लगा.

साधना न्यूज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नीरज महेरे की सीधी रिपोर्टिंग साधना न्यूज के एक मालिक को थी. बताया जाता है कि करोड़ों रुपये कमाने के चक्कर में साधना न्यूज के मालिकान अपने रिपोर्टरों को बिल्डरों, नेताओं, डाक्टरों, कंपनी मालिकों आदि का स्टिंग करने को प्रेरित करते थे और फिर उनसे डील कर ली जाती थी. यह चलन हाल के दिनों में कई छोटे मोटे न्यूज चैनलों ने पकड़ा है.

अब जब स्टिंगबाजी के जरिए उगाही की पोलपट्टी खुली है तो साधना न्यूज के मालिक इससे अपना पल्ला झाड़ लेंगे और रिपोर्टरों को उनके हाल पर छोड़ देंगे. पर पहले यही मालिकान अपने रिपोर्टरों को करोड़ों लाने के लिए मजबूर करते हैं और उनसे स्टिंग के जरिए पैसा कमाने व कमवाने को कहते हैं.

नोएडा की सेक्टर 39 पुलिस ने बताया कि एक पत्रकार, जिसका नाम मनोज है, ने एक महिला के साथ मिलकर दिल्ली की जनभावना पार्टी के नेता अवधेश को जाल में फंसाया. नेता अवधेश को एक महिला के जरिए जीआईपी मॉल में बुलाया गया. फिर महिला के साथ नेता जी की तस्वीरें ले ली गईं.

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने अवधेश के फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए लाखों रुपये की मांग की. यही नहीं, अवधेश के पास पड़े पैसे और कार छीन ली. जिस महिला के सहारे अवधेश को फंसाया गया, उसका नाम सुमन है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मनोज समेत तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है. नीरज महेरे फरार है. नोएडा पुलिस के डिप्टी एसपी शिवराम यादव ने बताया कि नीरज को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

भड़ास4मीडिया तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इस मेल आईडी पर मेल करें: [email protected]


मूल खबर:

साधना न्‍यूज के पत्रकार ब्‍लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...