साधना न्यूज के दो विकेट और गिर गये हैं. साधना न्यूज के बिहार-झारखण्ड चैनल से राजेश कुमार और मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ चैनल से बीरेंद्र द्विवेदी ने इस्तीफा दे दिया है. राजेश कुमार ने इंडिया न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की है. बीरेंद्र के बारे में पता चला है कि उन्होंने साधना न्यूज के साथ-साथ मीडिया को भी तिलांजलि दे दी है.
प्रबंधन के उपेक्षित व्यवहार और तेलाही करने वाले जूनियरों से भी कम वेतन मिलने से बीरेंद्र काफी त्रस्त थे. अपने साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई. अंत में थक हार कर बीरेंद्र द्विवेदी ने साधना न्यूज और मीडिया दोनों से स्वतः मु्क्ति हासिल कर ली. बीरेंद्र साधना न्यूज से इस चैनल की लांचिंग समय से ही जुड़े हुए थे.





