भड़ास फॉर मीडिया पर खबर छपने के बाद साधना न्यूज प्रबंधन को झुकना पड़ा. साधना न्यूज के आउटपुट एडिटर राजीव शर्मा का संघर्ष सफल हो गया है. आखिरकार साधना न्यूज के प्रबंधन को राजीव शर्मा से माफी मांगनी पड़ी. साधना के प्रबंधन ने राजीव शर्मा को एक पत्र लिख कर कहा है कि आपको दिया गया चेक संख्या 141205 कतिपय कारणों से अनादृत हो गया है जिसके लिए हम आपसे माफी मांगते हैं (…the cheque no. 141205 got dishonored due to some technical reasons. We, apolozise for the same. As discussed over the phone we hereby pay you Rs…in cash, in place of cheque no.141205.)
इस पत्र के साथ ही साधना प्रबंधन ने राजीव शर्मा को उनके बकाये धन का नकद भुगतान भी कर दिया है. पत्र के अंत में साधना के प्रबंधन ने दोबारा माफी मांगते हुए लिखा है, चेक अनादृत होने के कारण आप को जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है, हम उन सभी के लिए आपसे पुनः क्षमा मांगते हैं (We again apologize for the entire situations you

राजीव शर्मा
दस जून को राजीव शर्मा के बैंक ने उन्हें बताया कि चेक जारी करने वाले यानि शार्प आई एडवरटाइजिंग प्राईवेट लिमिटेड बिहार प्रोजेक्ट के खाते में पर्याप्त रकम नहीं है. इसलिए चेक बाउंस हो गया है. इस चेक पर उपरोक्त कम्पनी की तरफ से किसी मयंक गुप्ता ने हस्ताक्षर किए थे. चेक बाउंस होते ही राजीव शर्मा ने इसकी जानकारी अपने मित्र -परिचितों को दी और कानूनी कार्रवाई की सलाह ली. इस घटना की जानकारी भड़ास फॉर मीडिया को मिली तो भड़ास ने राजीव शर्मा के संघर्ष को सहारा देते हुए चेक बाउंस होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की. नतीजतन, अपनी प्रवृत्ति से विपरीत साधना प्रबंधन को माफी मांगते हुए राजीव शर्मा को नकद भुगतान करना पड़ा.
साधना न्यूज के इतिहास में बकाया पैसा वापस मिलने के चंद उदाहरण ही हैं. सबसे पहले एनके सिंह के कार्यकाल में बिहार की एक पार्टी के कुछ लाख वापस हुए थे. उसके बाद एसएन विनोद की धमकी के बाद भोपाल की पार्टी के पैसों की वापसी किश्तों में शुरी हुई और अब राजीव शर्मा को बकाया पैसा वापस मिला है. इनके अलावा साधना न्यूज के ज्यादातर बकायदार चकवे की तरह बारिश के मौसम में स्वाति नक्षत्र का इंतजार ही कर रहे हैं.






