Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

साधना न्यूज से एसएन विनोद और राजीव शर्मा गए, अंशुमान त्रिपाठी एडिटर बनकर आए

साधना न्‍यूज से खबर आ रही है कि वरिष्‍ठ पत्रकार एवं ग्रुप एडिटर एसएन विनोद ने इस्‍तीफा दे दिया है. एसएन विनोद साधना न्‍यूज में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार की जांच करा रहे थे, जिससे प्रबंधन से उनकी अनबन चल रही थी. खबर है कि प्रबंधन को आईना दिखाने के बाद एसएन विनोद ने इस्‍तीफा दे दिया है. उनके विरोधी लंबे समय से उनके खिलाफ साजिश भी रच रहे थे. एसएन विनोद के जाने के बाद वरिष्‍ठ पत्रकार अंशुमान त्रिपाठी साधना के नए ग्रुप एडिटर बनाए गए हैं. दूसरी तरफ साधना के ग्रुप इनपुट हेड राजीव शर्मा ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. 

एसएन विनोद कुछ महीने पहले ही साधना न्‍यूज के साथ अपनी नई पारी शुरू की थी. देश के बेहतरीन पत्रकारों में शुमार एसएन विनोद प्रभात खबर के संस्‍थापक संपादक रहे हैं. इसके अलावा वे लोकमत, इंडिया न्‍यूज, दैनिक 1957 समेत कई संस्‍थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. एसएन विनोद की समझौता नहीं करने की प्रवृत्ति के चलते प्रबंधन से खटपट चल रही थी. वे संस्‍थान के कई लोगों के ऊपर लगे भ्रष्‍टाचार की जांच भी करा रहे थे, जिससे प्रबंधन भी असहज था. दोनों तरफ से तनाव के बीच एसएन विनोद ने इस्‍तीफा दे दिया.

एसएन विनोद के जाते हुए महुआ न्‍यूज के ग्रुप एडिटर रहे अंशुमान त्रिपाठी ने साधना न्‍यूज ज्‍वाइन कर लिया है. उन्‍हें एसएन विनोद की जगह ग्रुप एडिटर बनाया गया है. अंशुमान त्रिपाठी महुआ न्‍यूज के संस्‍थापक चैनल हेड रहे हैं. इसके अलावा वे यूपी न्‍यूज समेत कई संस्‍थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

साधना से ही तीसरी खबर है कि ग्रुप इनपुट हेड राजीव शर्मा ने भी चैनल से इस्‍तीफा दे दिया है. उनकी भी प्रबंधन से लंबे समय से अनबन चल रही थी. राजीव शर्मा की गिनती अच्‍छे पत्रकारों में की जाती है. वे साधना न्‍यूज ज्‍वाइन करने से पहले एस1 चैनल के हेड हुआ करते थे. उसके पहले भी वे कई संस्‍थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...