साधना न्यूज यूपी-उत्तराखंड के देहरादून से खबर है कि विजय कुमार तिवारी का तबादला भोपाल के लिए कर दिया गया है. विजय पिछले डेढ़ सालों से देहरादून में साधना न्यूज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही वे भोपाल में ज्वाइन कर लेंगे. विजय इसके पहले लंबे समय से ईटीवी से जुड़े रहे हैं. अपने करियर की शुरुआत ईटीवी के स्ट्रिंगर के रूप में चंदौली से करने वाले विजय हैदराबाद में भी ईटीवी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे. इसके बाद वे साधना न्यूज से जुड़ गए थे.






