साधना न्यूज से अग्निमा का संबंध खत्म हो गया है. वे यहां पर पॉलिटिकल एडिटर थीं. अग्निमा ने अपनी नई पारी चैनल वन के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी पॉलिटिकल एडिटर बनाया गया है. अग्निमा पिछले दो सालों से साधना न्यूज के साथ जुड़ी हुई थीं. उन्होंने लखनऊ में भी साधना न्यूज की जिम्मेदारी संभाली. अग्निमा पिछले दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे लगभग डेढ़ दशक तक दिल्ली में दैनिक भास्कर को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.
मीडिया से जुड़ी सूचनाएं खबरें भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






