साधना न्यूज से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार संजय समर ने इस्तीफा दे दिया है. वे झारखंड में चैनल के स्टेट न्यूज कोआर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे. संजय ने अपनी नई पारी रांची में हिंदी दैनिक इस्पात मेल के साथ शुरू की है. उन्हें अखबार में एक्जीक्यूटिव मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है. वे रांची में ही बैठेंगे. संजय पिछले दो दशक से बिहार, झारखंड और असम की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इन्होंने करियर की शुरुआत जेवीजी टाइम्स से की थी. इसके बाद पायनियर, हिंदुस्तान, अमर उजाला, जनसत्ता, मिशन इंडिया जैसे अखबारों से होते हुए साधना न्यूज पहुंचे थे. संजय की झारखंड की राजनीतिक पत्रकारिता में काफी अच्छी पकड़ है.
अमर उजाला से वरिष्ठ पत्रकार अतुल शर्मा व वीके कुशवाहा के बाद अब दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरो रहे राकेश यादव अब जन-जन जागरण पहुंच चुके हैं. उन्होंने दैनिक हिन्दुस्तान से इस्तीफा दे दिया है. यहां पर वह प्रशासनिक रिपोर्टर के पद पर कार्य करेंगे. राकेश यादव वरिष्ठ पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं. दैनिक हिन्दुस्तान को झांसी में जमाने की उनकी अहम भूमिका रही है. वहीं दैनिक हिन्दुस्तान झांसी ब्यूरो का कार्य विष्णु शर्मा देख रहे हैं. राकेश यादव के जन-जन जागरण में जाने से हिन्दुस्तान के झांसी संस्करण को एक बड़ा झटका लगा है.